- 791 Posts
- 2130 Comments
शाहरुख़ ख़ान | |
---|---|
शाहरुख़ ख़ान चेन्नई एक्सप्रेस के संगीत उद्घाटन पर | |
जन्म | 2 नवम्बर 1965 (आयु 49 वर्ष) नई दिल्ली, भारत |
रहवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत[1] |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्माता, टेलिविज़न मेज़बान |
सक्रिय वर्ष | 1988—अबतक |
जीवनसंगी | गौरी खान (1991—अबतक) |
संतान | 3 |
शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण [‘ʃaːɦrəx ˈxaːn]; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें “बॉलीवुड का बादशाह”, “किंग खान”, “रोमांस किंग” और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है।[2][3][4][5] फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर(१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है।
१ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), देवदास(२००२), चक दे! इंडिया (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) औररा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१),कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)।
वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे आमिर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी है।[6][विकिपीडिया से साभार ]
उनकी फैमिली लाइफ को बर्बाद करने की मीडिया ने बहुत कोशिश की किन्तु सफल नहीं हो पायी ,उनके नाम
को खत्म करने की आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख़ रख कर एक असफल कोशिश की किन्तु न
शाहरुख़ के नाम पर कोई बुरा प्रभाव पड़ना था न पड़ा .बॉलीवुड में बहुत से खान आये और चले गए किन्तु
शाहरुख़ खान ने अपने व्यक्तित्व से वहां वही स्थान बनाया है जो स्थान क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने बनाया
है और इस स्थान को शाहरुख़ खान से कोई नहीं छीन सकता .शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर हम सभी की
ओर से शुभकामनायें इन्हीं शब्दों में प्रेषित हैं –
”ज़िंदगी की बहार देखो आप ,
ऐश-ए-लैलो नहार देखो आप ,
एक ही साल की दुआ कैसी
साल ऐसे हज़ार देखो आप .”
शालिनी कौशिक
[कौशल ]
Read Comments